UP Police Admit Card 2024: यूपी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 25 अगस्त की परीक्षा के लिए uppbpb.gov.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | August 22, 2024 | 10:07 AM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन कल यानी 23 अगस्त से 31 अगस्त तक दो पालियों में किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 25 अगस्त को आयोजित होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस एडमिट कार्ड जांच सकते हैं।
यूपी सिपाही भर्ती हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ (DOB) की आवश्यकता होगी। यूपीपीआरपीबी द्वारा प्रत्येक परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले वेबसाइट https://ctcp24.com/uppbpbcst23/loginpage.aspx पर एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
इससे पहले, 23 और 24 अगस्त की परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सिपाही एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया गया है। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन कल यानी 23 अगस्त से किया जाएगा और परीक्षा 31 अगस्त 2024 को समाप्त होगी। शेड्यूल के अनुसार, यूपी कांस्टेबल एग्जाम 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
यूपी पुलिस लिखित परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 8867786192 या 9773790762 पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए यूपी सरकार ने बस सेवा फ्री कर दी है। इसके लिए उम्मीदवारों को बस कंडक्टर को एडमिट दिखाना होगा।
इसके अलावा, 30 और 31 अगस्त की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड क्रमश: 27 और 28 अगस्त 2024 को जारी किया जाएगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से 6.30 लाख अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किया है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।
UP Police Constable Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- बोर्ड की वेबसाइट https://ctcp24.com/uppbpbcst23/index.aspx पर जाएं।
- होमपेज पर, कैंडिडेट लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- अब, यूपी पुलिस परीक्षा एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी