UP Police Constable Exam Date: यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फेक नोटिस वायरल, बोर्ड ने जारी किया स्पष्टीकरण
Santosh Kumar | July 16, 2024 | 05:45 PM IST | 2 mins read
यूपीपीआरपीबी ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे परीक्षा तिथियों को लेकर किसी भी माध्यम से प्राप्त सूचना पर भरोसा न करें। उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ही भरोसा करें।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने स्पष्ट किया है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथियां अभी जारी नहीं की गई हैं। दरअसल, हाल ही में इंटरनेट पर एक नोटिस वायरल हुआ है जिसमें कहा गया है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की दोबारा परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई हैं। जिस पर बोर्ड ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नोटिस फर्जी है, इस पर भरोसा न करें।
यूपीपीआरपीबी का कहना है कि उनकी ओर से ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। साथ ही बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे परीक्षा तिथियों को लेकर किसी भी माध्यम से प्राप्त सूचना पर भरोसा न करें। उम्मीदवार केवल यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा की गई सूचना पर ही भरोसा करें।
बोर्ड ने यह भी कहा कि जो कोई भी इस तरह की भ्रामक खबरें फैलाकर उम्मीदवारों को परेशान करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि परीक्षा को लेकर इस तरह के फर्जी नोटिस पहले भी एक बार प्रसारित हो चुके हैं। जिस तरह इस बार परीक्षा की तारीख 10 और 11 अगस्त बताई जा रही है, उसी तरह पिछली बार जारी फर्जी नोटिस में परीक्षा की तारीख 29 और 30 जून बताई गई थी।
इससे पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी। बाद में कई जगहों से पेपर लीक की शिकायतें मिलीं, जिस पर विचार करने के बाद यूपी सीएम ने परीक्षा रद्द कर दी थी। फिर बोर्ड ने 6 महीने के अंदर नई परीक्षा तिथियों की घोषणा करने को कहा था।
इस परीक्षा में करीब 50 लाख छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड के मुताबिक परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ध्यान दें और यहां से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी