UP Police Constable Result 2023: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट इस दिन होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | September 16, 2024 | 02:46 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीपीबी) जल्द ही 60 हजार से अधिक रिक्तियों के लिए आयोजित पुनर्निर्धारित यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भर्ती बोर्ड अक्टूबर के पहले सप्ताह में परिणाम जारी कर सकता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल 2023 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पहले ही यूपीपीपीबी द्वारा जारी कर दी गई है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 यूपीपीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी यूपी पुलिस कांस्टेबल 2023 रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक पोर्टल के जरिए इसे चेक कर सकेंगे।
UP Police Constable Result 2023: परीक्षा विवरण
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो चरणों में आयोजित की गई थी। बोर्ड ने सभी तिथियों की परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की अलग-अलग जारी की है। अभ्यर्थी तय शेड्यूल के अनुसार 19 सितंबर तक इस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
भर्ती बोर्ड ने कहा है कि अगर किसी अभ्यर्थी को आंसर-की में कोई गलती लगती है तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए अभ्यर्थी को वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और प्रश्नपत्र क्रमांक डालकर लॉगइन करना होगा।
Also read UP Police Constable Answer Key: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की आंसर-की करें डाउनलोड, जानें शेड्यूल
UP Police Constable Result Date: चयन प्रक्रिया
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को पीईटी के लिए उपस्थित होना होगा। पीईटी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एक वैध पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार की तस्वीर और ई-एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लाना होगा।
इसके बाद भर्ती बोर्ड अंतिम मेरिट सूची तैयार करेगा, जिसमें यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर होंगे। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अगले चरणों की तैयारी शुरू कर दें।
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 60,244 कांस्टेबल पदों को भरेगा। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 40,000 नई भर्तियों की घोषणा की है, जिनमें से 10,000 केवल महिलाओं के लिए होंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी