UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब होगा जारी? जानें अपडेट, वेबसाइट लिंक

Santosh Kumar | November 5, 2024 | 11:02 PM IST | 8 mins read

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को इसे चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

यूपीपीआरपीबी इस भर्ती अभियान के जरिए यूपी पुलिस विभाग में 60,244 रिक्त पदों को भरेगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

UP Police Constable Result 2024 Live Updates: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) इस सप्ताह यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 घोषित कर सकता है। सीएम योगी के अक्टूबर में यूपी पुलिस भर्ती रिजल्ट 2024 जारी करने के निर्देश के बावजूद अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में संभावना है कि बोर्ड बिना ज्यादा देरी किए इसी सप्ताह रिजल्ट जारी कर देगा।

आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं। उम्मीद है कि रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जाएंगे और रिजल्ट के साथ ही बोर्ड कैटेगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी घोषित करेगा।

UP Police Constable Result 2024 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की गई थी।

UP Police Constable Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से UP Police Constable Result 2024 जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'यूपी पुलिस कांस्टेबल 2023 परीक्षा परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और प्रश्न पुस्तिका संख्या दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • उम्मीदवार इसकी जांच करें और पेज को डाउनलोड करें।

Also read UP Police Final Answer Key 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की जारी, 25 प्रश्न किए गए रद्द

UP Police Ka Result Kab Aaega: 60,244 पदों पर भर्ती

यूपीपीआरपीबी इस भर्ती अभियान के जरिए यूपी पुलिस विभाग में 60,244 रिक्त पदों को भरेगा। UP Police Constable Recruitment 2024 परीक्षा उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में बनाए गए 1,174 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

UP Police Constable Recruitment 2024 एग्जाम में उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बोर्ड ने 3 नवंबर को UP Police Constable Final Answer Key 2024 जारी कर दी है।

UP Police Bharti Result 2024 के साथ ही बोर्ड श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी घोषित करेगा। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]