Trusted Source Image

UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस रिजल्ट किसी भी समय हो सकता है जारी, परिणाम पर आया ताजा अपडेट

Santosh Kumar | November 20, 2024 | 10:14 PM IST | 8 mins read

UP Police Result जारी होने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

UP Police Constable 2024 परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की गई थी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
UP Police Constable 2024 परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की गई थी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

UP Police Constable Result 2024 Live Updates: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपीपीआरपीबी इसी हफ्ते रिजल्ट का नोटिफिकेशन घोषित कर सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी करेगा।

UP Police Constable Result 2024 की घोषणा के बाद, उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड कैटेगरी वाइज UP Police Cut Off 2024 मार्क्स भी घोषित करेगा।

UP Police Ka Result Kab Aaega: रिजल्ट के बाद फिजिकल

UP Police Constable 2024 परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की गई थी। UP Police Result 2024 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक मिलेंगे। वहीं, हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 में 300 अंकों में से सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को करीब 185-195 अंक लाने होंगे।

Also readUP Police Physical Eligibility: यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट मापदंड जानें, uppbpb.gov.in पर रिजल्ट जल्द

UP Police Ka Result Kab Nikalega: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कैसे देखें

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से UP Police Constable Result 2024 जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'UP Police Constable Result' लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और प्रश्न पुस्तिका संख्या दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • उम्मीदवार इसकी जांच करें और पेज को डाउनलोड करें।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से बोर्ड 60,244 रिक्त पदों को भरेगा। UP Police Constable 2024 परीक्षा यूपी के 67 जिलों में स्थापित 1,174 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परिणाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications