Santosh Kumar | November 5, 2024 | 07:43 AM IST | 6 mins read
UP Police Constable Result 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

UP Police Constable Result 2024 Live Updates: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 घोषित करने जा रहा है। आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं। उम्मीद है कि रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जाएंगे और रिजल्ट के साथ ही बोर्ड कैटेगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी घोषित करेगा।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड को अक्टूबर के अंत तक परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया था। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
अधिसूचना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। UP Police Constable Result 2024 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
UP Police Constable Recruitment 2024 एग्जाम में उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बोर्ड ने कल यानी 3 नवंबर को परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है।
Also readUP Police Final Answer Key 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की जारी, 25 प्रश्न किए गए रद्द
UP Police Bharti Result 2024 के साथ ही बोर्ड श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी घोषित करेगा। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
यूपीपीआरपीबी इस भर्ती अभियान के जरिए यूपी पुलिस विभाग में 60,244 रिक्त पदों को भरेगा। UP Police Constable Recruitment 2024 परीक्षा उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में बनाए गए 1,174 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।