Abhay Pratap Singh | November 18, 2024 | 09:20 PM IST | 4 mins read
UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द घोषित किया जा सकता है। बोर्ड ने हाल ही में कहा था कि यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स नवंबर के तीसरे हफ्ते तक आने की उम्मीद है।
यूपीपीआरपीबी द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। यूपी पुलिस भर्ती के माध्यम से कुल 60,244 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से महिला उम्मीदवारों के लिए कुल रिक्तियां 12,049 है, जबकि 48,195 रिक्तियों पर पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
यूपीपीआरपीबी के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने कहा, “हम पहले से ही ओएमआर शीट के मूल्यांकन की प्रक्रिया में हैं, इसलिए भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दौर के लिए लिखित परीक्षा परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है, जिसका विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर साझा किया जाएगा।”
Also readUP Police Final Answer Key 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की जारी, 25 प्रश्न किए गए रद्द
यूपी पुलिस रिटन एग्जाम में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप परीक्षण (PMT) के लिए बुलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के कुल 48,17,441 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 15 लाख महिला अभ्यर्थी शामिल थी। प्रोविजनल उत्तर कुंजी 30 अक्टूबर को जारी हुई थी।
प्रोविजनल उत्तर कुंजी के खिलाफ कुल 70 आपत्तियां सही पाई गईं। इनमें से 29 मामले ऐसे थे जिनमें प्रश्नों के एक से अधिक सही उत्तर थे। इन प्रश्नों के लिए बोर्ड सही विकल्पों का चयन करने वाले उम्मीदवारों को पूरे अंक देगा। आपत्तियों की समीक्षा के बाद 25 प्रश्न गलत पाए गए और 16 प्रश्नों के सही विकल्प बदल दिए गए।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे: