JEECUP Result 2024: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा परिणाम कल jeecup.admissions.nic.in पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | June 26, 2024 | 05:00 PM IST | 2 mins read
यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) द्वारा कल यानी 27 जून को यूपी पॉलिटेक्निक परिणाम 2024 जारी किया जाएगा। यूपीजेईई परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद जीकप की वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2024 की जांच कर सकेंगे।
जेईईसीयूपी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। JEECUP उत्तर कुंजी 2024 के विरुद्ध आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 23 जून तक का समय दिया गया था।
यूपी पॉलिटेक्निक परिणाम 2024 के साथ ही परीक्षा परिषद मेरिट लिस्ट भी जारी करेगी। न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को UPJEE 2024 मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा। परीक्षा में रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार UPJEE काउंसलिंग 2024 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
Also read UP B.Ed JEE 2024 Result: यूपी बीएड जेईई रिजल्ट bujhansi.ac.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
यूपी संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन पॉलिटेक्निक कार्यक्रमों में एडमिशन और भाग लेने वाले संस्थानों में प्रस्तावित इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में लेटरल-एंट्री प्रवेश के लिए किया जाता है। यूपीजेईई परीक्षा 2024 का आयोजन 13 जून से 20 जून तक किया गया था। छात्रों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे।
JEECUP Result 2024: नॉर्मलाइज्ड मेथड
पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के चलते जेईईसीयूपी परीक्षा कई सत्रों में आयोजित की गई। प्रत्येक पाली के लिए अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार किए गए थे। परीक्षा अधिकारियों ने सभी पेपरों में प्रश्नों का स्तर समान रखने का प्रयास किया, फिर भी कठिनाई स्तर में अंतर हो सकता है। इसलिए परीक्षा में नॉर्मलाइज्ड मेथड का उपयोग किया जाता है। जिसमें अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त रॉ स्कोर (Raw Scores) को नॉर्मलाइज्ड स्कोर में परिवर्तित कर दिया जाता है।
JEECUP Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार यूपी पॉलिटेक्निक परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक जेईईसीयूपी वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, JEECUP 2024 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे जांचें और पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी