UP RO ARO Exam Pattern: यूपीपीएससी आरओ/एआरओ परीक्षा पैटर्न में बदलाव, 22 दिसंबर को एग्जाम
Santosh Kumar | October 1, 2024 | 07:10 AM IST | 1 min read
यूपीपीएससी आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में कुल 200 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। इसमें सामान्य अध्ययन के 140 प्रश्न और हिंदी के 60 प्रश्न होंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती 2023 परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। आयोग ने एक नोटिस जारी कर यह जानकारी साझा की है। यूपीपीएससी आरओ/एआरओ परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए इस बदलाव के बारे में पता होना चाहिए।
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार अब आरओ-एआरओ परीक्षा के लिए एक ही प्रश्नपत्र होगा। पहले सामान्य अध्ययन और हिंदी के लिए दो अलग-अलग प्रश्नपत्र होते थे। साथ ही अब परीक्षा दो घंटे की बजाय 3 घंटे की होगी।
यूपीपीएससी आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में कुल 200 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। इसमें सामान्य अध्ययन के 140 प्रश्न और हिंदी के 60 प्रश्न होंगे। परीक्षा 200 अंकों की होगी यानी उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा।
UP RO ARO Exam Date: मुख्य परीक्षा पैटर्न में बदलाव नहीं
यूपीपीएससी ने मुख्य परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया है। नोटिस में बताया गया है कि मुख्य परीक्षा की योजना 9 अक्टूबर 2023 के विज्ञापन के अनुसार ही रहेगी। बता दें कि आरओ-एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा का पेपर 11 फरवरी को लीक हो गया था।
इसके बाद अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शुरुआती जांच में भी पेपर लीक की पुष्टि हुई, जिसके बाद आयोग ने दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया। आयोग के कैलेंडर में यह परीक्षा 22 दिसंबर को प्रस्तावित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी