UP School Closed: यूपी के सभी जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, ओडिशा में भी छुट्टी का ऐलान, जानें वजह
Santosh Kumar | September 16, 2024 | 08:54 PM IST | 1 min read
महाराष्ट्र सरकार ने भी गणेश विसर्जन के कारण मुंबई में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी 16 सितंबर से बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी है।
नई दिल्ली: ओडिशा और उत्तर प्रदेश में कल यानी 17 सितंबर को स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। ओडिशा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य दौरे के चलते भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) क्षेत्र के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है। प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा सरकार की प्रमुख पहल 'सुभद्रा' योजना का शुभारंभ करने के लिए मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, "भुवनेश्वर महानगर क्षेत्र के सभी स्कूल और कॉलेज 17 सितंबर को बंद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस दिन भुवनेश्वर में सुभद्रा योजना का शुभारंभ करेंगे।" बयान में आगे कहा गया है, "भुवनेश्वर में बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने फैसला किया है कि भुवनेश्वर में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, जबकि सरकारी कार्यालय दिन के पहले आधे भाग में बंद रहेंगे।"
महाराष्ट्र में 18 सितंबर तक स्कूल बंद
इस बीच, यूपी में भी कल विश्वकर्मा पूजा और अनंत चतुर्दशी के अवसर पर स्कूल बंद रहने की संभावना है। बेसिक शिक्षा विभाग के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, यह दिन प्रतिबंधित अवकाश के अंतर्गत आता है, इसलिए स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद रह सकते हैं।
हालांकि, छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल अधिकारियों से छुट्टी की पुष्टि करें। साथ ही, महाराष्ट्र में ईद-ए-मिलाद के अवसर पर 18 सितंबर, 2024 को स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
महाराष्ट्र सरकार ने ईद-ए-मिलाद त्योहार और गणेश विसर्जन के टकराव को देखते हुए छुट्टी की तारीख 16 सितंबर से बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी है। शुक्रवार को एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।
सोर्स-टाइम्स ऑफ इंडिया
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी