UP Police Exam 2024: यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में दूसरे राज्यों के 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
Abhay Pratap Singh | August 22, 2024 | 09:15 AM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए प्रदेश सरकार ने बस सेवा फ्री कर दी है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन कल यानी 23 अगस्त से 31 अगस्त तक किया जाएगा। उत्तर प्रदेश कांस्टेबल परीक्षा 2024 में दूसरे राज्यों के 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।
यूपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा 2024 में शामिल होने के लिए 26 राज्यों एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 6,30,481 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। सिपाही भर्ती में उत्तर प्रदेश के बाद उपस्थित होने के लिए सबसे अधिक बिहार राज्य के युवाओं ने आवेदन किया है। इसके बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान के अभ्यर्थी हैं।
वहीं, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब और महाराष्ट्र राज्य के अभ्यर्थी भी यूपी सिपाही परीक्षा में शामिल होंगे। इसके अलावा, क्रेंद्र शासित प्रदेशों जैसे जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़, दादर एवं नगर हवेली, गोवा, दमन एवं द्वीप और पुडुचेरी के उम्मीदवारों ने भी आवेदन किया है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बस सेवा निःशुल्क की है। वहीं, दूसरे राज्यों से यूपी में आने वाले अभ्यर्थी भी अपने परीक्षा केंद्र वाले जिलों तक पहुंचने के लिए मुफ्त बस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में किया जाएगा। जारी शेड्यूल के अनुसार, प्रत्येक परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले उम्मीदवारों के लिए यूपी पुलिस एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। हालांकि, 23 और 24 परीक्षा तिथि के लिए हाल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
कैंडिडेट यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश में कुल 60,244 रिक्तियां भरी जाएंगी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UP Police constable Exam 2024: राज्यवार आवेदनों की संख्या
नीचे दी गई सारणी में राज्यवार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या देख सकते हैं:
| क्रम संख्या | राज्य का नाम | आवेदनों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | बिहार | 2,67,296 |
| 2 |
मध्य प्रदेश
|
98,400 |
| 3 | राजस्थान | 97,276 |
| 4 | हरियाणा | 74,767 |
| 5 | दिल्ली | 42,260 |
| 6 | झारखंड | 17,112 |
| 7 | उत्तराखंड | 14,627 |
| 8 | पश्चिम बंगाल | 5,512 |
| 9 | पंजाब | 3,404 |
| 10 | महाराष्ट्र | 3151 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी