UPPSC Assistant Registrar Recruitment 2024: यूपीपीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती पंजीकरण शुरू, जानें पात्रता
Saurabh Pandey | August 29, 2024 | 12:11 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी सहायक कुलसचिव भर्ती 2024 के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेवल -8 के तहत 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये तक वेतन मिलेगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 38 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपीपीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती 2024 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर 2024 तक है।
यूपीपीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती 2024 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में वांछित सुधार के लिए 5 सितंबर तक मौका मिलेगा।
UPPSC Recruitment 2024: कैटेगरीवाइज रिक्तियों का विवरण
यूपीपीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती 2024 के तहत कुल 38 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जानी है। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- अनारक्षित - 18 पद
- अनुसूचित जाति - 7 पद
- ओबीसी - 10 पद
- ईडब्ल्यूएस - 3 पद
UPPSC Assistant Registrar Recruitment 2024: आयुसीमा
यूपीपीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। भर्ती नियमों के मुताबिक उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
UPPSC Assistant Registrar Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
यूपीपीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, और अन्य पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों को 225 रुपये (200 परीक्षा शुल्क + 25 प्रोसेसिंग शुल्क) का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 105 रुपये (80 परीक्षा शुल्क + 25 प्रोसेसिंग शुल्क) जमा करना होगा। पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 25 रुपये ( 25 प्रोसेसिंग शुल्क) का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
UPPSC Assistant Registrar Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। हिंदी में प्रवीणता आवश्यक है। उम्मीदवारों के पास सरकारी कार्यालय या विश्वविद्यालय कार्यालय में कम से कम 7 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
UPPSC Assistant Registrar Recruitment 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर यूपीपीएससी भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- अपना आवेदन पत्र सबमिट करें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज सबमिट करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी