UPPSC Exam 2024: यूपीपीएससी ने यूपी कांस्टेबल परीक्षा के चलते तीन भर्ती परीक्षाओं की तिथियों में किया बदलाव
Abhay Pratap Singh | August 14, 2024 | 08:20 AM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के चलते अपनी तीन प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी कांस्टेबल भर्ती री-एग्जाम 23 से 31 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।
यूपीपीएससी की ओर से 3 जून को जारी भर्ती परीक्षाओं के वार्षिक कैलेंडर में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा-2023 और होम्योपैथिक आवासीय चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा-2023 का आयोजन 25 अगस्त को किया जाना था। हालांकि, अब इन सभी भर्ती परीक्षाओं का आयोजन सितंबर 2024 में किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोग के अधिकारियों ने बताया कि इन स्क्रीनिंग/ भर्ती परीक्षाओं की संशोधित तिथियां यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर उपलब्ध करा दी गई हैं। अधिकारी ने आगे बताया कि, चिकित्सा अधिकारी यूनानी स्क्रीनिंग परीक्षा-2023 पूर्व निर्धारित तिथि 6 अक्टूबर को ही होगी।
UPPSC Recruitment Exams 2024: संशोधित शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे यूपीपीएससी भर्ती परीक्षाओं की संशोधित तिथि देख सकते हैं:
- होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2023 का आयोजन 15 सितंबर 2024 को दो पालियों में किया जाएगा।
- होम्योपैथिक आवासीय चिकित्सा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2023 18 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
- सहायक नगर नियोजक (मुख्य) परीक्षा 2023 का आयोजन 25 सितंबर 2024 को किया जाएगा।
UP Police Constable Exam 2024: परीक्षा तिथि
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 की नई तिथियों की घोषणा कर दी है। कार्यक्रम के अनुसार, पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 एग्जाम पहली शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक दो-दो घंटे की अवधि में आयोजित होगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी