UPPSC Prelims, RO ARO 2024 Exam Dates: यूपीपीएससी प्रीलिम्स, आरओ-एआरओ परीक्षा तिथि घोषित, देखें शेड्यूल
Saurabh Pandey | November 5, 2024 | 07:00 PM IST | 1 min read
यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल हैं, जो कुल 200 अंकों के साथ दो पेपरों में विभाजित हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने यूपीपीसीएस प्रीलिम्स और आरओ-एआरओ परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। दोनों ही परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर परीक्षा शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा उत्तर प्रदेश के 41 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों की सटीक संख्या और उनके स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के संबंध में नवीनतम अपडेट और अधिसूचना के लिए आधिकारिक यूपीपीएससी वेबसाइट पर नजर रखें।
UPPSC Pre-RO ARO 2024 Exam Dates: परीक्षा तिथियां
यूपीपीसीएस-प्रीलिम्स परीक्षा 7 और 8 दिसंबर, 2024 को होने वाली है, जबकि आरओ/एआरओ प्रीलिम्स परीक्षा 22 और 23 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।
यूपीपीसीएस-प्रीलिम्स परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
UPPSC RO ARO 2024: दो पालियों में होगी परीक्षा
यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए आयोग की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि एक पाली में परीक्षार्थियों की संख्या 5 लाख से अधिक होती है तो परीक्षा को कई पालियों में आयोजित किया जाएगा।
यदि अभ्यर्थियों की संख्या 1076004 होती है तो परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली 2:30 बजे से 5:30 बजे तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित की जाएगी।
UPPSC RO ARO 2024: मार्किंग स्कीम
यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल हैं, जो कुल 200 अंकों के साथ दो पेपरों में विभाजित हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी