UPSC ESE 2025: यूपीएससी ईएसई प्री - मेन्स परीक्षा तिथि में बदलाव, upsc.gov.in से चेक करें शेड्यूल
Saurabh Pandey | October 19, 2024 | 03:03 PM IST | 1 min read
संशोधित मानदंडों के अनुसार उम्मीदवारों को एक और मौका देने के लिए यूपीएससी ने ईएसई 2025 आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यूपीएससी ईएसई 2025 परीक्षा के लिए 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा 2025 स्थगित कर दी है। परीक्षा के लिए पहले से पंजीकृत उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
यूपीएससी की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार सरकार द्वारा यह निर्णय लेने के बाद कि भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) में भर्ती सिविल सेवा परीक्षाओं (यातायात, लेखा और कार्मिक उप-संवर्गों के लिए) और ईएसई (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिग्नल और दूरसंचार और स्टोर उप-कैडर के लिए) के माध्यम से की जाएगी। आयोग ने यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने और आवेदन विंडो को फिर से खोलने का फैसला किया।
यूपीएससी ईएसई 2025 (प्रारंभिक) परीक्षा 8 जून 2025 को आयोजित की जाएगी, ईएसई (मुख्य) परीक्षा 10 अगस्त, 2025 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
इससे पहले यूपीएससी ईएसई प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी को निर्धारित की गई थी, जबकि ईएसई मुख्य परीक्षा 22 जून, 2025 को निर्धारित की गई थी।
UPSC ESE 2025: पंजीकरण विंडो दोबारा खुली
संशोधित मानदंडों के अनुसार उम्मीदवारों को एक और मौका देने के लिए यूपीएससी ने ईएसई 2025 आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यूपीएससी ईएसई 2025 परीक्षा के लिए 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएससी ईएसई आवेदन पत्र जमा करने के बाद सुधार विंडो 23 नवंबर को फिर से खुलेगी और 29 नवंबर, 2024 को बंद हो जाएगी।
Also read CLAT 2025: क्लैट एप्लिकेशन करेक्शन विंडो ओपन, त्रुटियां सुधारें और परीक्षा केंद्र वरीयता जोड़ें
UPSC ESE 2025: आवेदन का तरीका
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- ईएसई 2025 परीक्षा लिंक पर क्लिक करें और फिर एक नया पेज खुलेगा।
- अब आवेदन करने और पंजीकरण विवरण भरने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- यूपीएससी ईएसई 2025 आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- यूपीएससी ईएसई 2025 आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]UPPSC Recruitment 2024: यूपीपीएससी ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 109 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सुधार विभाग, लोक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और आयुष विभाग में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी