UPSC Main Exam 2024: यूपीएससी मेन्स परीक्षा आज से शुरू, जानें शेड्यूल, एडमिट कार्ड; टाइमिंग
Saurabh Pandey | September 20, 2024 | 11:02 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा टाइम टेबल में सभी 9 पेपरों की तारीख, दिन और शिफ्ट शामिल हैं। यूपीएससी मेन्स समय सारिणी के अनुसार, परीक्षा 5 दिनों के अंतराल सहित 2 सप्ताह तक चलेगी।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से सिविल सेवा परीक्षा मेन्स (सीएसई) आज यानी 20 सितंबर से शुरू हो चुकी है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। आयोग ने इससे पहले मुख्य परीक्षा के लिए एडमिड कार्ड भी जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC Main Exam 2024: परीक्षा तिथि
यूपीएससी सिविलि सेवा मेन्स परीक्षा 20 सितंबर से 29 सितंबर तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
UPSC Main Exam 2024: परीक्षा शेड्यूल
|
तारीख |
पहली पाली (सुबह 9 बजे से 12 बजे तक) |
दूसरी पाली (दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक) |
|---|---|---|
|
20 सितंबर 2024 |
पेपर 1 निबंध |
- |
|
21 सितंबर 2024 |
पेपर 2 सामान्य अध्ययन 1 |
पेपर 3- सामान्य अध्ययन 2 |
|
22 सितंबर 2024 |
पेपर 4- सामान्य अध्ययन 3 |
पेपर 5 - सामान्य अध्ययन 4 |
|
28 सितंबर 2024 |
असमिया/बंगाली/बोडो/डोगरी/ गुजराती/हिन्दी/कन्नड़/कश्मीरी/ कोंकणी / मैथिली / मलयालम / मणिपुरी/मराठी/नेपाली/उड़िया/ पंजाबी/संस्कृत/संथाली (देवनागरी/ओलचिकी लिपि)/सिंधी (देवनागरी/अरबी लिपि)/तमिल/ तेलुगु/उर्दू |
|
|
29 सितंबर 2024 |
पेपर-VI वैकल्पिक विषय-पेपर-1 {कृषि/पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान / मानव विज्ञान / वनस्पति विज्ञान / रसायन विज्ञान / सिविल इंजीनियरिंग / वाणिज्य एवं लेखा/अर्थशास्त्र/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग / भूगोल / भूविज्ञान/इतिहास/कानून/प्रबंधन /गणित/मैकेनिकल इंजीनियरिंग /चिकित्सा विज्ञान/दर्शनशास्त्र/भौतिकी / राजनीति विज्ञान एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध/मनोविज्ञान/सार्वजनिक प्रशासन/समाजशास्त्र/सांख्यिकी/ प्राणीशास्त्र/साहित्य में से किसी एक का निम्नलिखित भाषाएं- असमिया/बंगाली/बोडो/डोगरी/ गुजराती/हिन्दी/कन्नड़/कश्मीरी/ कोंकणी / मैथिली / मलयालम / मणिपुरी/मराठी/नेपाली/उड़िया/ पंजाबी/संस्कृत/संथाली/सिंधी/ तमिल / तेलुगु / उर्दू / अंग्रेजी} |
पेपर-VII वैकल्पिक विषय-पेपर-2 {कृषि/पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान / मानव विज्ञान / वनस्पति विज्ञान / रसायन विज्ञान / सिविल इंजीनियरिंग / वाणिज्य एवं लेखा/अर्थशास्त्र/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग / भूगोल / भूविज्ञान/इतिहास/कानून/प्रबंधन /गणित/मैकेनिकल इंजीनियरिंग /चिकित्सा विज्ञान/दर्शनशास्त्र/भौतिकी / राजनीति विज्ञान एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध/मनोविज्ञान/सार्वजनिक प्रशासन/समाजशास्त्र/सांख्यिकी/ प्राणीशास्त्र/साहित्य में से किसी एक का निम्नलिखित भाषाएं- असमिया/बंगाली/बोडो/डोगरी/ गुजराती/हिन्दी/कन्नड़/कश्मीरी/ कोंकणी / मैथिली / मलयालम / मणिपुरी/मराठी/नेपाली/उड़िया/ पंजाबी/संस्कृत/संथाली/सिंधी/ तमिल / तेलुगु / उर्दू / अंग्रेजी} |
परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित वस्तुएं
- मोबाइल फोन
- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
- प्रोग्राम योग्य उपकरण
- पेन ड्राइव, कैलकुलेटर
- स्मार्ट घड़ियां
- कैमरा
- ब्लूटूथ डिवाइस
- कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
Also read UPSC ESE Recruitment 2025: यूपीएससी ईएसई भर्ती पंजीकरण upsc.gov.in पर शुरू, 8 अक्टूबर लास्ट डेट
UPSC Main CSE Exam 2024: परीक्षा गाइडलाइंस
यूपीएससी सीएसई मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना ई-एडमिट कार्ड , पेन, पेंसिल, फोटो आईडी प्रूफ और अपनी फोटोज आदि परीक्षा केंद्र पर ले जाने की अनुमति होगी। इसके साथी हा उम्मीदवारों को समय से परीक्षा केंद्र पर भी पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले सेंटर पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। जो अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद आएंगे, उन्हें परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इस वर्ष यूपीएससी ने सीएसई के लिए कुल 1,056 रिक्तियों की घोषणा की है। इसके साथ ही भारतीय वन सेवा (आईएफओएस) परीक्षा के लिए 150 रिक्तियां भी जारी की हैं। इस वर्ष रिक्तियों की संख्या पिछले साल की तुलना मे थोड़ी कम हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी