UPSC NDA,NA I Marks 2024: यूपीएससी एनडीए, एनए 1 परीक्षा के अंक upsc.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | November 5, 2024 | 09:17 PM IST | 1 min read
आयोग ने 21 अप्रैल, 2024 को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के परिणामों के आधार पर अर्हता प्राप्त करने वाले 641 उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी की है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए) परीक्षा (I) 2024 के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों के अंकों की घोषणा कर दी है। पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपने अंक देख सकते हैं।
आयोग ने 21 अप्रैल, 2024 को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के परिणामों के आधार पर अर्हता प्राप्त करने वाले 641 उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी की है।
परीक्षा 153वें कोर्स के लिए और 2 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले 115वें भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स (आईएनएसी) के लिए सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में उम्मीदवारों को प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाती है।
UPSC NDA,NA I Results 2024: रिजल्ट जारी
इससे पहले संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने 24 अक्टूबर, 2024 को यूपीएससी एनडीए और एनए 1 का फाइनल रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2024 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से आयोग संगठन में 400 पदों को भरेगा, जिनमें से सेना में 208 रिक्तियां, नौसेना में 42 पद, वायु सेना में 120 पद और नौसेना अकादमी में 30 रिक्तियां उपलब्ध हैं।
UPSC NDA,NA I Marks 2024: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, What’s New सेक्शन पर जाएं।
- एनडीए/एनए 1 अंक 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने अंक चेक करें।
- एनडीए/एनए 1 अंक 2024 पीडीएफ सेव करें।
अगली खबर
]UP Schools Closure: उत्तर प्रदेश सरकार ने 27,000 स्कूलों के बंद होने की रिपोर्ट को भ्रामक और निराधार बताया
बेसिक शिक्षा विभाग ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा, “विगत वर्षों में प्रदेश के विद्यालयों में कायाकल्प, निपुण, प्रेरणा आदि योजनाओं के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति एवं सुधार हुए हैं।”
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी