UPSRTC Bus Conductor Recruitment 2026: यूपी में बस कंडक्टर के 1000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | March 13, 2026 | 06:25 PM IST | 1 min read
यूपीएसआरटीसी बस कंडक्टर भर्ती 2026 के लिए सभी वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने बस कंडक्टर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन आमंत्रित किए हैं। उत्तर प्रदेश में बस कंडक्टर पद के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in के माध्यम से जिलावार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण और सीसीसी सर्टिफिकेट धारक कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
यूपीएसआरटीसी बस कंडक्टर भर्ती 2026 के लिए सभी वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। जिलेवार आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि अलग-अलग निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश में 1000 से अधिक बस कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी।
UPSRTC Bus Conductor Bharti Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीवार यूपीएसआरटी बस कंडक्टर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:
- आवेदन पोर्टल लिंक sewayojan.up.nic.in/IEP/Login.aspx पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘Jobseeker Signup’ पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
UPSRTC Bus Conductor Bharti 2026: अंतिम तिथि और रिक्तियां
उम्मीदवार नीचे सारणी में जिलेवार रिक्तियां और आवेदन की अंतिम तिथि जांच सकते हैं:
| जिले का नाम | कुल पद | अंतिम तिथि |
|---|---|---|
|
अलीगढ़ |
18 |
17/03/2026 |
|
गाजियाबाद |
32 |
17/03/2026 |
|
मुरादाबाद |
17 |
17/03/2026 |
|
हरदोई |
26 |
17/03/2026 |
|
आगरा |
22 |
14/03/2026 |
|
आजमगढ़ |
30 |
14/03/2026 |
|
कानपुर |
11 |
14/03/2026 |
|
चित्रकूट धाम – बांदा |
06 |
14/03/2026 |
|
देवीपाटन |
NA |
अनुसूची के अनुसार |
|
गोरखपुर |
54 |
14/03/2026 |
|
झांसी |
05 |
14/03/2026 |
|
मेरठ |
27 |
14/03/2026 |
|
प्रयागराज (इलाहाबाद) |
38 |
14/03/2026 |
|
सहारनपुर |
28 |
14/03/2026 |
|
अयोध्या |
18 |
14/03/2026 |
|
इटावा |
09 |
14/03/2026 |
|
बरेली |
17 |
14/03/2026 |
|
लखनऊ |
50 |
14/03/2026 |
|
गोंडा |
13 |
14/03/2026 |
|
वाराणसी |
36 |
14/03/2026 |
|
नोएडा |
NA |
अनुसूची के अनुसार |
Quick Watch
]अगली खबर
]RSSB Agriculture Supervisor 2026: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती में आवेदन वापसी की प्रक्रिया आज से शुरू
आरएसएसबी ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक वापस लेने की सलाह दी है। आवेदन वापस लेने के बाद अभ्यर्थियों के दोबारा ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म बोर्ड द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी