UPSSSC JE Civil Mains 2024: यूपीएसएसएससी जेई सिविल मेन्स पंजीकरण की आखिरी डेट कल, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | July 12, 2024 | 10:49 AM IST | 2 mins read
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) कल यानी 13 जुलाई को जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के जरिए जेई सिविल मुख्य परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे पहले आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की घोषणा की थी।
यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। यूपीएसएसएससी जेई सिविल पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
UPSSSC JE Civil Mains 2024: पात्रता मानदंड, आयु सीमा
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 का स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पद के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/ सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/ सिविल या ग्रामीण इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
इस भर्ती अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश में जूनियर इंजीनियर सिविल के कुल 4,016 रिक्त पदों में से सामान्य वर्ग के 1,522 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा ओबीसी वर्ग के 1362, एससी के 779, एसटी के 38 और ईडब्ल्यूएस के 315 पद भरे जाएंगे।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 18 से 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी।
UPSSSC JE Civil Mains 2024: आवेदन की प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएसएसएससी जेई सिविल मेन्स 2024 पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'लाइव विज्ञापन' सेक्शन पर क्लिक करें।
- जूनियर इंजीनियर (सिविल) पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- आवेदन पत्र डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी