UPUMS Recruitment 2024: यूपीयूएमएस इटावा ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन तिथि 4 सितंबर तक बढ़ी
Santosh Kumar | August 24, 2024 | 06:52 PM IST | 2 mins read
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट मिलेगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) इटावा में स्टेनोग्राफर, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। जिन पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक यूपीयूएमएस इटावा ग्रुप-सी भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upums.ac.in के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
यूपीयूएमएस भर्ती 2024 के तहत जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2,360 रुपये आवेदन शुल्क के साथ 18% जीएसटी देना होगा। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 18% जीएसटी के साथ कुल 1,416 रुपये शुल्क देना होगा।
यूपीयूएमएस इटावा इस भर्ती के जरिए कुल 82 पद भरेगा। इनमें से 30-30 पद सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के हैं। इसके अलावा, जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर के 3 पद, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 10 पद, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट के 5 पद और जूनियर ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट के 4 पद भी भरे जाएंगे।
UPUMS Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
यूपीयूएमएस के इन पदों के लिए कक्षा 12वीं से लेकर ग्रेजुएट उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को टाइपिंग आनी चाहिए और संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव होना चाहिए। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है।
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट मिलेगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
UPUMS Group-C Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से यूपीयूएमएस ग्रुप-सी भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upums.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘Recruitment’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- पेज को स्क्रॉल करें और भर्ती संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- Candidate New Registration पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें, शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
- भरे हुए फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी