Uttarakhand TET 2024: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा पंजीकरण विंडो कल होगी बंद, 20 अगस्त से कर सकेंगे सुधार
Santosh Kumar | August 16, 2024 | 05:35 PM IST | 2 mins read
यूटीईटी 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो 20 से 22 अगस्त तक खुली रहेगी। उत्तराखंड टीईटी 2024 परीक्षा 26 अक्टूबर को होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) कल यानी 17 अगस्त को उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (यूटीईटी 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com के जरिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
यूटीईटी 2024 पेपर-1 या पेपर-2 के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए यह 300 रुपये है। यदि कोई उम्मीदवार दोनों पेपर (जूनियर और प्राइमरी) के लिए आवेदन करता है, तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1,000 रुपये है, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए यह 500 रुपये है।
पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 19 अगस्त है। यूटीईटी 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो 20 अगस्त से 22 अगस्त तक खुली रहेगी। उत्तराखंड टीईटी 2024 परीक्षा 26 अक्टूबर को होगी।
UTET 2024 Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
जो उम्मीदवार यूटीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं-
प्राइमरी के लिए (पेपर 1) -
- उम्मीदवार को 12वीं परीक्षा में कम से कम 50% अंक के साथ पास होना चाहिए और प्राथमिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा किया होना चाहिए। (या)
- उम्मीदवार को 12वीं में कम से कम 50% अंक के साथ पास होना चाहिए और स्नातक या 4 वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन की डिग्री होनी चाहिए।
- यूटीईटी 2024 पेपर-1 और पेपर-2 से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
जूनियर के लिए (पेपर 2) -
- उम्मीदवार के पास कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और उसने प्रारंभिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा किया हो। (या)
- उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री और दो वर्षीय बीएड की डिग्री होनी चाहिए। (या)
- उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और उसने प्राथमिक शिक्षा में चार वर्षीय स्नातक की डिग्री भी पूरी की हो।
UBSE UTET 2024 Registration: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूटेट 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट पर ukutet.com/instr.aspx पर जाएं।
- नीचे दिए गए ‘रजिस्ट्रेशन’ टैब पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार पोर्टल पर अपना क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- यूटीईटी 2024 के लिए डैशबोर्ड में जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी