Varanasi Student Death: यूपी के वाराणसी में स्कूल परिसर में छात्र की गोली लगने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Press Trust of India | April 23, 2025 | 10:03 AM IST | 2 mins read
शिवपुर थाना क्षेत्र के खुशहालनगर स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के पार्किंग परिसर में मंगलवार दोपहर गोली चलने की सूचना विद्यालय के प्रबंधक रवि सिंह से मिली।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में खुशालनगर स्थित एक निजी स्कूल में कथित तौर पर गोली लगने से घायल हुए 18 वर्षीय छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधक के बेटे सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) प्रमोद कुमार ने बताया, ‘‘शिवपुर थाना क्षेत्र के खुशहालनगर स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के पार्किंग परिसर में मंगलवार दोपहर गोली चलने की सूचना विद्यालय के प्रबंधक रवि सिंह से मिली। इस घटना में इसी विद्यालय से 12वीं की परीक्षा देने वाला छात्र हेमंत सिंह घायल हो गया, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।’’
प्रमोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल से सभी साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। जिस पिस्तौल से गोली चलाई गई थी, उसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। डीसीपी ने बताया कि स्कूल प्रबंधक रवि सिंह, मृतक छात्र हेमंत सिंह और दो अन्य लोग उस कमरे की ओर जाते नजर आ रहे हैं, जहां गोलीबारी हुई थी।
उन्होंने आगे बताया कि प्रथम दृष्टया घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस ने छात्र की मौत मामले में कमरे में मौजूद सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, छात्र हेमंत अपने चाचा सीपी वर्मा (रिटायर्ड मेडिकल आफिसर) के परमानंदपुर स्थित घर पर रहकर पढ़ाई करता था। हेमंत का किसी छात्रा से प्रेम-प्रसंग था। शिकायत पर रवि सिंह ने उसे समझाने के लिए बुलाया, जहां इस दौरान गोली चलने की घटना हुई। छात्र ने इसी साल कक्षा 12वीं की परीक्षा भी दी थी।
बताया गया कि मृतक छात्र हेमंत वकील कैलाश चंद वर्मा के तीन बेटों व दो बेटियों में दूसरे नंबर का बेटा था, जो ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। हेमंत अपने दो दोस्तों के साथ पार्किंग एरिया में रवि सिंह से एक कमरे में बैठकर प्रेस-प्रसंग मामले में हुई अनबन पर बातचीत कर रहा था, इसी दौरान गोली चलने की उसकी मौत हो गई।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी