Sainik School: यूपी के गोरखपुर में सैनिक स्कूल का उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया उद्घाटन
Press Trust of India | September 7, 2024 | 01:09 PM IST | 1 min read
सैनिक स्कूल के उद्घाटन के दौरान उपराष्ट्रपति धनखड़ के साथ उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी थीं। उद्घाटन समारोह के दौरान उन्हें नए सैनिक स्कूल में पहला गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
नई दिल्ली : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को गोरखपुर में उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया। राज्य सरकार ने कहा कि 49 एकड़ में फैला यह स्कूल 176 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। युवाओं को शिक्षा, देश की रक्षा के मिशन के साथ स्थापित यह स्कूल कक्षा 6 से 12 तक के लड़कों और लड़कियों के लिए आवासीय शिक्षा प्रदान करेगा।
सैनिक स्कूल के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। इससे पहले दिन में, सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर हवाई अड्डे पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आगमन पर उनका स्वागत किया।
सैनिक स्कूल के उद्घाटन के दौरान उपराष्ट्रपति धनखड़ के साथ उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी थीं। उद्घाटन समारोह के दौरान उन्हें नए सैनिक स्कूल में पहला गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी भी मौजूद थीं।
गोरखपुर सैनिक स्कूल में सुविधाएं
यूपी सैनिक स्कूल सोसाइटी के अंतर्गत स्थापित होने वाला गोरखपुर सैनिक स्कूल दूसरा विद्यालय है। इस स्कूल में 20 कक्षाएं, 4 लैब्स, छात्रावास, डायनिंग हॉल, मल्टीपर्पज हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल, 1014 सीटेड ऑडिटोरियम, योगा सेंटर, इनडोर शूटिंग रेंज, इंडोर स्विमिंग पूल और सीएसडी कैंटीन की सुविधा है।
गोरखपर के इस नए सैनिक स्कूल में बच्चे प्रवेश परीक्षा के जरिए कक्षा 6 और 9 में दाखिला ले सकते हैं। इस सत्र के लिए कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू हो चुकी हैं। पहले चरण में इस स्कूल में कक्षा 6 और 9 में 84-84 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। इनमें कुल मिलाकर 40 छात्राएं और 128 छात्र हैं। यहां छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग कैंपस बनाए गए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी