XAT 2025: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए जोड़े गए 34 नए परीक्षा शहर, अभ्यर्थी 6 पसंदीदा शहरों का कर सकेंगे चयन
Abhay Pratap Singh | September 26, 2024 | 02:35 PM IST | 2 mins read
XAT 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारत की प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की एमबीए/ पीजीडीएम प्रवेश परीक्षाओं में से एक जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (XAT 2025) के लिए 34 नए परीक्षा शहरों को जोड़ा गया है। इस विस्तार का उद्देश्य देश भर के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंच में सुधार करना है, जिससे वे अपने गृहनगर के नजदीक परीक्षा दे सकें।
प्रेस रिलीज में कहा गया कि, “XAT परीक्षा की बढ़ती मांग के कारण अधिक छात्रों को समायोजित करने के लिए परीक्षा शहरों की संख्या में विस्तार किया गया है। यह विस्तार उम्मीदवारों की बढ़ती रुचि के जवाब में किया गया है, जिससे अधिक पहुंच और सुविधा सुनिश्चित होती है। उम्मीदवार XAT 2025 के लिए 6 पसंदीदा शहरों का चयन कर सकते हैं।”
Xavier Aptitude Test 2025: परीक्षा शहर चयन विकल्प
परीक्षा शहरों के विस्तार के साथ ही जिन आवेदकों ने पहले ही अपने परीक्षा फॉर्म जमा कर दिए हैं, उन्हें 28 और 29 सितंबर, 2024 को नए परीक्षा शहरों को संपादित करने और चयन करने का अवसर मिलेगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए नए परीक्षा शहरों में से चयन करने का विकल्प 28 सितंबर, 2024 से उपलब्ध होगा।
XAT 2025 Exam Date: नए परीक्षा शहर
इन नए जोड़े गए स्थानों में अनंतपुर, आरा, भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, बिलासपुर, मेहसाणा, बद्दी, चिक्कबल्लापुर, दावणगेरे, हजारीबाग, हिसार, कलबुर्गी (गुलबर्गा), कुरूक्षेत्र, शिमला, अजमेर, बालासोर, बीकानेर, ढेंकनाल, जोधपुर, कोल्हापुर, नांदेड़, पटियाला, सीकर, उज्जैन, करीमनगर, सलेम, वेल्लोर, अलीगढ़, बरेली, हल्दवानी, मोरादाबाद, मुजफ्फरनगर और कल्याणी शामिल हैं।
XAT 2025: जैट प्रवेश संयोजक
XAT 2025 के प्रवेश संयोजक डॉ. राहुल शुक्ला ने कहा, “XAT परीक्षा में उम्मीदवारों की बेहतर सेवा के लिए परीक्षा शहरों की संख्या में वृद्धि की गई है। यह निर्णय छात्रों की बढ़ती रुचि से प्रेरित है और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हम अब उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 6 पसंदीदा शहरों का चयन करने की अनुमति दे रहे हैं, जिससे अधिक पहुंच और सुविधा सुनिश्चित होगी।”
XAT 2025 Registration: आवेदन शुरू
XAT 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 जुलाई 2024 शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक जैट वेबसाइट www.xatonline.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 2200 रुपये है। साथ ही XLRI कार्यक्रमों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रति कार्यक्रम 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क है।
अगली खबर
]SNAP 2024: सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट के माध्यम से एमबीए में होगा प्रवेश, snaptest.org पर आवेदन शुरू
एमबीए प्रोग्राम के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 50% अंकों (एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 45%) के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी