AIBE 19 Answer Key 2024: एआईबीई 19 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो आज होगी बंद, आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | January 10, 2025 | 08:38 AM IST | 2 mins read

उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद परीक्षा प्राधिकरण जल्द ही AIBE 19 Result घोषित करेगा।

AIBE Complete Admission Guide

In this ebook, we look at key aspects of the exam, like eligibility criteria, pattern, application process, and qualifying marks.

Download Now
एआईबीई 19 आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम दिन है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से आज यानी 10 जनवरी को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 19 (AIBE 19) आंसर की 2024 आपत्ति विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com के माध्यम से एआईबीई 19 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।

एआईबीई 19 आंसर की के विरुद्ध आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीसीआई ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक सूचना विवरणिका भी उपलब्ध कराई है, जिसमें प्रोविजनल उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती दर्ज कराने के लिए उठाए जाने वाले कदमों का संकेत दिया गया है।

उम्मीदवारों को एआईबीई प्रोविजनल 19 आंसर की पर आपत्ति जताते समय सहायक दस्तावेज जमा करने होंगे। उम्मीदवार आवश्यक शुल्क के साथ एक या अधिक आपत्तियां जमा कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 500 रुपये है। आपत्ति सही पाई जाने पर उम्मीदवारों को शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

Also read AIBE 19 Result 2024: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 19 रिजल्ट कब होगा जारी? जानें लेटेस्ट अपडेट, अपेक्षित डेट

आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद परीक्षा प्राधिकरण जल्द ही AIBE 19 परिणाम घोषित करेगा। एआईबीई 19 रिजल्ट में कैंडिडेट अपना नाम, रोल नंबर, परिणाम की स्थिति और फोटो सहित अन्य विवरण की जांच कर सकेंगे। उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

AIBE अंकन योजना के अनुसार, एआईबीई परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को एक अंक दिया जाएगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बीसीआई की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

AIBE 19 Answer Key 2024: आपत्ति कैसे उठाएं?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से एआईबीई 19 आंसर की पर आपत्तियां उठा सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके AIBE खाते में लॉगिन करें।
  • आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें और संबंधित दस्तावेज संलग्न करें।
  • कैंडिडेट शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]