BITSAT 2024 Iteration 4 Result: बिटसैट इटरेशन 4 परिणाम bitsadmission.com पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Santosh Kumar | August 1, 2024 | 11:38 AM IST | 1 min read
बिटसैट 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Candidates can download BITSAT 5 year's question papers to boost their preparation.
Download Nowनई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स) पिलानी ने बिटसैट 2024 इटरेशन 4 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन किया था, वे अपना परिणाम बिटसैट की आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर देख सकते हैं। इससे पहले, बिटसैट इटरेशन 3 रिजल्ट 20 जुलाई को जारी किया था।
बिटसैट 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राउंड 4 पुनरावृत्ति परिणाम के बाद, उम्मीदवारों को अपना प्रवेश सुरक्षित करने के लिए 3 अगस्त तक शुल्क जमा करना होगा।
बिटसैट काउंसलिंग शेड्यूल 2024 के अनुसार, इटरेशन 4 के बाद एडमिशन असाइनमेंट की घोषणा कर दी गई है। इटरेशन 4 में एडमिशन के लिए चुने गए उम्मीदवारों को अपने-अपने कैंपस (बिट्स-आरएमआईटी अकादमी, बिट्स-आईएसयू और बिट्स-यूबी छात्रों के अलावा) में 5 अगस्त को रिपोर्ट करना है।
BITSAT 2024 Counselling: जरूरी दस्तावेज
बिटसैट 2024 काउंसलिंग के लिए, दस्तावेज सत्यापन और अन्य प्रवेश औपचारिकताएं भी 5 अगस्त तक पूरी होनी हैं। उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करते समय निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे:
- कक्षा 10 और 12 के प्रमाण पत्र और मार्कशीट
- बिटसैट 2024 स्कोरकार्ड,
- बिटसैट काउंसलिंग पत्र 2024
- एक पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो
- एक फोटो आईडी प्रमाण (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) और निवास प्रमाण।
Also read BITSAT 2024 Iteration 1 Result: बिटसैट इटरेशन 1 परिणाम bitsadmission.com पर जारी, ऐसे करें चेक
BITSAT Iteration 4 Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बिटसैट 2024 इटरेशन 4 परिणाम 2024 प्रथम डिग्री (बी.ई., एम.एससी., बी.फार्मा) की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर जाएं।
- होमपेज पर, BITSAT Iteration 4 Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एक बार हो जाने के बाद, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी