Trusted Source Image

BSEB 12th Topper List 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम से रोशनी कुमारी बनीं टॉपर, मिले 475 अंक

Santosh Kumar | March 25, 2025 | 02:36 PM IST | 1 min read

समिति ने आज तीनों संकायों के शीर्ष 5 रैंक वाले छात्रों की सूची जारी की। इसमें विज्ञान से 8, कला से 13 तथा वाणिज्य से 7 विद्यार्थी शामिल हैं।

Back

50+ Entrance Exams for 10+2 Students Must Not Miss

Download this ebook to learn about 50+ entrance exams for 12th students to get admission to the best colleges for undergraduates.

Download EBook
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 में कुल 12,80,211 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।  (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 में कुल 12,80,211 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा बिहार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी करने की घोषणा की गई। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही शिक्षा मंत्री ने टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है। 12वीं कक्षा में कॉमर्स स्ट्रीम में रोशनी कुमारी ने टॉप किया है।

समिति ने आज तीनों संकायों के शीर्ष 5 रैंक वाले छात्रों की सूची जारी की। इसमें विज्ञान से 8, कला से 13 तथा वाणिज्य से 7 विद्यार्थी शामिल हैं। कुल मिलाकर शीर्ष 5 स्थानों पर 28 विद्यार्थी हैं, जिनमें 18 छात्राएं तथा 10 छात्र हैं।

Bihar Board 12th Result 2025: कॉमर्स स्ट्रीम के आंकड़े

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 में कुल 12,80,211 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इनमें 6,37,797 छात्राएं और 6,42,414 छात्र शामिल थे। परीक्षा 1 से 15 फरवरी 2025 तक राज्य के 1,677 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में आयोजित की गई।

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 के कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 34,821 छात्र शामिल हुए, जिनमें 22,963 लड़के और 11,858 लड़कियां थीं। इस परीक्षा में 22,379 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 9,191 ने द्वितीय श्रेणी और 1,429 ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की।

कुल 32,999 परीक्षार्थी पास हुए, जिससे कॉमर्स स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 94.77% रहा। रोशनी कुमारी ने 475 अंक (95%) प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार 3 संकायों में लड़कियों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

Also readBSEB 12th Topper List 2025: बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर्स लिस्ट जारी, अंकिता कुमारी, शाकिब शाह रहे टॉपर

BSEB 12th Topper List 2025: बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर्स लिस्ट

छात्र नीचे दी गई तालिका में बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं 2025 कला कॉमर्स सूची देख सकते हैं-

रैंक

नाम

कुल अंक

प्रतिशत

1

रोशनी कुमारी

475

95%

2

अंतर खुषी

473

94.6%

3

सृष्टि कुमारी

471

94.2%

3

निशांत राज

471

94.2%

4

निधि शर्मा

470

94%

4

अदिति सोनकर

470

94%

5

अंशु कुमारी

469

93.8%

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications