BSEB Inter Result 2025: बीएसईबी इंटरमीडिएट रिजल्ट स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित
Santosh Kumar | March 25, 2025 | 05:06 PM IST | 1 min read
अगर कोई छात्र बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है।
Download this ebook to learn about 50+ entrance exams for 12th students to get admission to the best colleges for undergraduates.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज 25 मार्च को बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 इंटरमीडिएट रिजल्ट स्क्रूटनी और कम्पार्टमेंट परीक्षा आवेदन तिथियों की घोषणा कर दी है। जो छात्र अपने बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे 1 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com के माध्यम से स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अगर कोई छात्र बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल 2025 से 8 अप्रैल 2025 तक किए जा सकते हैं।
Bihar Board 12th Result 2025: परीक्षाओं के परिणाम 31 मई तक
इस संबंध में विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। इस वर्ष बीएसईबी इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा 2025 के साथ-साथ कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 के लिए भी ऑनलाइन फॉर्म 1 से 8 अप्रैल 2025 तक भरे जाएंगे।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इन परीक्षाओं के परिणाम 31 मई 2025 तक जारी करने का लक्ष्य रखा है, ताकि छात्रों का साल बर्बाद न हो और वे उच्च शिक्षा में प्रवेश ले सकें। इस संबंध में विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।
BSEB Bihar Board Result 2025: 86.56% स्टूडेंट्स हुए पास
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में कुल 86.56% छात्र पास हुए हैं। साइंस स्ट्रीम में 89.66%, कॉमर्स स्ट्रीम में 94.77% और आर्ट्स स्ट्रीम में 82.75% छात्र सफल हुए हैं। साइंस में प्रिया जायसवाल और कॉमर्स में रोशनी कुमारी टॉपर बनी हैं।
इसके अलावा आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने टॉप किया है। बीएसईबी बिहार बोर्ड 2025 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी