CAT Exam 2024: आईआईएम लखनऊ के एमबीए प्रवेश मानदंड में कैट एग्जाम को 60% वेटेज
Santosh Kumar | November 23, 2024 | 04:07 PM IST | 2 mins read
CAT 2024 की पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक चलेगी।
Start your CAT journey today and download CAT 2024 most scoring concepts PDF, including study materials based on CAT previous year papers, CAT question papers, and CAT exam sample questions.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए अपने स्नातकोत्तर कार्यक्रमों (पीजीपी) में प्रवेश के लिए 24 नवंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2024 आयोजित करेगा। इस बीच, आईआईएम लखनऊ ने एमबीए प्रवेश मानदंड 2025-27 को अधिसूचित कर दिया है। आईआईएम लखनऊ एमबीए प्रवेश मानदंड में कैट को 60% वेटेज दिया गया है। इस लेख में आईआईएम लखनऊ प्रवेश से संबंधित जानकारी साझा की गई है।
Latest: CAT’24 preparation with experts from CL. Know more
Free Study Material: VARC | DILR | Quant | Chapter-wise Practice MCQs
CAT 2024: 60-day study material | CAT'23 Official Question with Solutions (Slot 1, 2, 3)
Test: 20 Free Mock Test | 10 Year PYQs | Most Scoring Concepts
आईआईएम लखनऊ एमबीए प्रवेश 2025 के लिए डब्ल्यूएटी और पीआई मुख्य चयन मानदंड हैं। आईआईएम लखनऊ में एमबीए, एमबीए-एबीएम और एमबीए-एसएम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कैट परीक्षा देनी होती है।
CAT Exam 2024: योग्यता परीक्षा के लिए पर्सेंटाइल
कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2024 तीन शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक चलेगी।
आईआईएम लखनऊ की लिखित योग्यता परीक्षा (डब्ल्यूएटी) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) के लिए, कैट 2024 में सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए 90 प्रतिशत, एनसी-ओबीसी के लिए 82 प्रतिशत, एससी के लिए 65 प्रतिशत और एसटी के लिए 60 प्रतिशत की आवश्यकता होती है।
IIM Lucknow Admission Criteria 2025: पात्रता मानदंड
आईआईएम लखनऊ एमबीए प्रवेश में भाग लेने के लिए, उम्मीदवारों को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा-
- उम्मीदवार के पास कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 5% अंकों की छूट मिलेगी।
- सीजीपीए को प्रतिशत में बदलने के लिए, संस्थान के दिशा-निर्देश मान्य होंगे।
- अगर दिशा-निर्देश नहीं हैं, तो सीजीपीए को अधिकतम सीजीपीए से भाग देकर और 100 से गुणा करके प्रतिशत निकाला जाएगा।
- अंतिम वर्ष की डिग्री परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अंतिम तिथि से पहले दस्तावेज जमा कराने होंगे।
IIM Lucknow Admission 2025: डबल्यूएटी-पीआई के लिए कट-ऑफ
उम्मीदवार नीचे WAT-PI चरण के लिए शॉर्टलिस्टिंग के लिए न्यूनतम अनुभागीय और समग्र कट-ऑफ प्रतिशत की जांच कर सकते हैं-
IIM Lucknow Admission 2025: डबल्यूएटी-पीआई चरण के लिए स्कोर
कैट 2024 में संबंधित श्रेणी के लिए उपर्युक्त न्यूनतम अनुभागीय और कुल प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही स्टेज 1बी के लिए विचार किया जाएगा।
|
घटक |
वेट (एमबीए) |
वेट (एमबीए-एबीएम) |
वेट (एमबीए-एसएम) |
|---|---|---|---|
|
स्केल्ड कैट स्कोर (CS) |
60 |
60 |
60 |
|
एचएससी अंक (12M) |
10 |
10 |
10 |
|
स्नातक अंक (GM) |
10 |
10 |
10 |
|
कार्य अनुभव (WE) |
10 |
0 |
10 |
|
विविधता (DFA) |
5 |
20 |
5 |
|
विविधता (AD) |
5 |
5 |
5 |
|
कुल स्कोर (Composite Score) |
100 |
100 |
100 |
IIM Lucknow Admission Criteria: अंतिम स्कोर का वेटेज
पीआई में पास होने के लिए उम्मीदवार को 40 में से कम से कम 12 अंक लाना जरूरी है। जो उम्मीदवार पीआई में पास नहीं होंगे, उनका नाम अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़ा जाएगा। संस्थान भारत सरकार की केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों के लिए तय आरक्षण नीति का पालन करता है।
अंतिम स्कोर गणना के लिए कैट स्कोर की तुलना में डबल्यूएटी और पीआई को अधिक महत्व दिया गया है। जहां कैट स्कोर का महत्व 30-35 है, वहीं डबल्यूएटी और पीआई का महत्व 50 है। आप नीचे तालिका में इसका विवरण देख सकते हैं-
|
घटक |
वेटेज (एमबीए और एमबीए-एसएम) | वेटेज एमबीए-एबीएम) |
|---|---|---|
|
कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) |
30 |
35 |
|
शैक्षणिक प्रदर्शन (12वीं + स्नातक) |
5+5 |
5+5 |
|
विविधता कारक (डीएफए + डीएफबी) |
5 |
5 |
|
कार्य अनुभव |
5 |
लागू नहीं |
|
लिखित योग्यता परीक्षा (डबल्यूएटी) |
10 |
10 |
|
व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) |
40 |
40 |
| अंतिम स्कोर |
100 |
100 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी