CAT 2024 Result Date: आईआईएम कैट रिजल्ट कब होगा जारी? जानें लेटेस्ट अपडेट, मार्किंग स्कीम, स्कोरकार्ड लिंक
Santosh Kumar | December 16, 2024 | 03:54 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार कैट रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट या स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
Start your CAT journey today and download CAT 2024 most scoring concepts PDF, including study materials based on CAT previous year papers, CAT question papers, and CAT exam sample questions.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता कभी भी कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट 2024) का रिजल्ट घोषित कर सकता है। आईआईएम कलकत्ता द्वारा कैट 2024 परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार कैट रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कैट रिजल्ट 2024 से संबंधित विवरण इस लेख में आगे दिए गए हैं।
Latest: CAT’24 preparation with experts from CL. Know more
Free Study Material: VARC | DILR | Quant | Chapter-wise Practice MCQs
CAT 2024: 60-day study material | CAT'23 Official Question with Solutions (Slot 1, 2, 3)
Test: 20 Free Mock Test | 10 Year PYQs | Most Scoring Concepts
कैट 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। इस साल कैट 2024 के लिए 3.29 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 2.93 लाख ने परीक्षा दी।
CAT 2024 Result Date: अपेक्षित कैट 2024 रिजल्ट डेट
कैट 2024 परीक्षा में 89% उपस्थिति दर्ज की गई। कैट रिजल्ट प्रोविजनल कैट उत्तर कुंजी के आपत्तियों के आधार पर जारी किया जाएगा। विशेषज्ञों की मानें तो आसान पेपर होने के कारण इस साल कट-ऑफ बढ़ने की संभावना है।
कैट 2024 रिजल्ट की तारीख की बात करें तो संस्थान ने रिजल्ट की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है लेकिन अगर संस्थान पिछले साल की तरह 24-25 दिनों में रिजल्ट जारी करता है तो इसकी संभावित तारीख 19 दिसंबर होगी।
|
कैट परीक्षा वर्ष |
कैट परीक्षा तिथि | कैट रिजल्ट डेट |
|---|---|---|
|
कैट 2023 |
26 नवंबर 2023 |
21 दिसंबर 2023 (25 दिन) |
|
कैट 2022 |
27 नवंबर 2022 |
21 दिसंबर 2022 (24 दिन) |
|
कैट 2021 |
28 नवंबर 2021 |
3 जनवरी 2022 (36 दिन) |
|
कैट 2020 |
29 नवंबर 2020 |
2 जनवरी 2021 (34 दिन) |
|
कैट 2019 |
24 नवंबर 2019 |
4 जनवरी 2020 (41 दिन) |
Also read CAT 2024: कैट 2024 में 60-70 पर्सेंटाइल स्वीकार करने वाले टॉप एमबीए कॉलेज; पात्रता और शुल्क जानें
CAT Result 2024 Link: कैट 2024 रिजल्ट कैसे निकालें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईआईएम कैट 2024 रिजल्ट जारी होने के बाद चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर कैट 2024 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- आईडी लॉगिन करें, कैट 2024 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- परिणाम देखें और कैट स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करें।
आईआईएम कैट 2024 परीक्षा में, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। आईआईएम कैट 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का मुख्य विवरण होता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी