NIOS Exam 2024: सीबीएसई ने स्कूलों को 31 जुलाई तक एनआईओएस परीक्षा को मंजूरी देने का निर्देश दिया
Abhay Pratap Singh | July 23, 2024 | 05:50 PM IST | 2 mins read
सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री पाठ्यक्रमों के लिए एनआईओएस सार्वजनिक परीक्षा अक्टूबर 2024 के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों को अक्टूबर-नवंबर 2024 में होने वाली राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) परीक्षा के लिए सहमति प्रदान करने का निर्देश दिया है। स्कूलों को मंजूरी के लिए 31 जुलाई 2024 तक एनआईओएस पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
सीबीएसई ने जारी अधिसूचना में कहा कि, “आपकी सहायता से न केवल एनआईओएस को समाज के सबसे वंचित समूह के उम्मीदवारों के लिए सार्वजनिक परीक्षा आयोजित करने में मदद मिलेगी, बल्कि सीबीएसई को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशों का अनुपालन करने में भी मदद मिलेगी।”
सीबीएससी से संबंद्ध स्कूल एनआईओएस की ऑफिशियल वेबसाइट http://exams.nios.ac.in पर जाकर एनआईओएस के लिए अपनी सहमति दर्ज करा सकते हैं। माध्यमिक (कक्षा कक्षा 10वीं) और वरिष्ठ माध्यमिक (कक्षा 12वीं) पाठ्यक्रमों के लिए एनआईओएस सार्वजनिक परीक्षा अक्टूबर 2024 के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है।
Also read NEET UG 2024 Supreme Court Hearing Live: नीट यूजी 2024 सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई शुरू, अंतिम निर्णय आज
शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत एनआईओएस वर्ष में दो बार यानी अप्रैल-मई और अक्टूबर-नवंबर में अपनी सार्वजनिक परीक्षाएं आयोजित करता है। ये परीक्षाएं सेकेंड्री (कक्षा 10), सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) और विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाती हैं।
आधिकारिक अधिसूचना में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के सहयोग के महत्व पर जोर दिया गया है। नोटिस में आगे कहा गया, हर साल एनआईओएस अपनी परीक्षा आयोजित करने के लिए सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों की सेवाओं और बुनियादी ढांचे का उपयोग करता है। यह सहयोग छात्रों, विशेष रूप से वंचित समूहों के लिए परीक्षाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।
National Institute of Open Schooling: एनआईओएस क्या है?
एनआईओएस का गठन नवंबर 1989 में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एक स्वायत्त संगठन के रूप में किया गया था। एनआईओएस को पहले राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय (NIO) के नाम से जाना जाना था। एनआईओएस माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर सामान्य और शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक, जीवन संवर्धन और समुदाय-उन्मुख पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी