DSSSB PGT Vacancy 2025: डीएसएसएसबी पीजीटी भर्ती अधिसूचना जारी, 16 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | January 1, 2025 | 06:41 PM IST | 1 min read
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) की भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से डीएसएसएसबी पीजीटी भर्ती आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद फॉर्म भर सकते हैं। बोर्ड 16 जनवरी को रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव करेगा। डीएसएसएसबी ने हिंदी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और अन्य विषयों में रिक्तियां जारी की हैं।
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को डीएसएसएसबी पीजीटी भर्ती 2025 के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।
DSSSB PGT Vacancy 2025: कुल 432 रिक्तियां
अभ्यर्थियों को अपना परीक्षा शुल्क केवल डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई एवं अन्य शुल्क भुगतान विधियों के माध्यम से ही जमा करना होगा। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना में परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
बोर्ड जल्द ही परीक्षा की तारीख की घोषणा कर सकता है। डीएसएसएसबी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 432 रिक्तियों को भरेगा। उम्मीदवार 16 फरवरी तक पीजीटी भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
Also read CTET Answer Key 2024: सीबीएसई सीटेट आंसर-की ctet.nic.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
DSSSB PGT Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया, पात्रता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास प्रशिक्षण/शिक्षा में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।
साथ ही उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। पीजीटी भर्ती 2025 के लिए चयन आवश्यकतानुसार एक या दो स्तरीय परीक्षा और स्किल टेस्ट के माध्यम से होगा।
परीक्षा के प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी में होंगे। उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच या सुधार नहीं किया जाएगा। टियर-I परीक्षा शॉर्टलिस्टिंग के लिए होगी, जबकि टियर-II के अंकों का उपयोग चयन के लिए किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी