GATE 2025: गेट एप्लीकेशन करेक्शन विंडो की डेडलाइन 10 नवंबर तक बढ़ी, अगले साल फरवरी में परीक्षा
Santosh Kumar | November 2, 2024 | 05:13 PM IST | 1 min read
गेट 2025 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
Candidates preparing for GATE 2025 can now access the official syllabus. The detailed syllabus PDF is available for download as PDF here.
Download Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो को 6 नवंबर से बढ़ाकर 10 नवंबर कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार जिनके गेट 2025 आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, वे आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in के माध्यम से इसे ठीक कर सकते हैं। गेट 2025 परीक्षा अगले साल फरवरी में आयोजित की जाएगी।
गेट 2025 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। शेड्यूल के अनुसार, गेट 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
GATE 2025: इन विवरणों में करें बदलाव
उम्मीदवार गेट 2025 सुधार विंडो के माध्यम से अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, पेपर, परीक्षा शहर में सुधार कर सकते हैं। वे अतिरिक्त टेस्ट पेपर जोड़ सकते हैं या व्यक्तिगत जानकारी अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को शुल्क का भुगतान करना होगा।
गेट 2025 परीक्षा प्रत्येक परीक्षा दिवस पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। परिणाम 19 मार्च, 2025 को जारी किया जाएगा।
Also read GATE 2025: अगले साल 1 फरवरी से शुरू होगी गेट 2025 परीक्षा, जानिए क्या हैं करियर के अवसर
GATE 2025 Correction Window: कैसे करें सुधार?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से गेट 2025 आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट https://goaps.iitr.ac.in/login पर जाएं।
- होमपेज पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- इसके बाद गेट 2025 आवेदन पत्र ओपन हो जाएगा।
- उन विवरणों में परिवर्तन करें जिन्हें संपादित करने की अनुमति है।
- इसके बाद शुल्क जमा करके कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
गेट 2025 30 टेस्ट पेपर के लिए सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार उपलब्ध संयोजनों में से अधिकतम दो पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी