GPAT Admit Card 2025: जीपैट एडमिट कार्ड आज natboard.edu.in पर होगा जारी, परीक्षा 25 मई को
Abhay Pratap Singh | May 21, 2025 | 11:22 AM IST | 2 mins read
जीपैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से आज यानी 21 मई को ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (GPAT 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जीपैट परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण करने वाले कैंडिडेट natboard.edu.in पर जाकर जीपैट हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
जीपैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जीपैट हाल टिकट 2025 में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि एवं समय, आवंटित केंद्र का पता और परीक्षा दिवस दिशानिर्देश जैसे अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
GPAT हाल टिकट 2025 के साथ उम्मीदवारों को एक पासपोर्ट साइज की फोटो, एक वैलिड आईडी प्रूफ और एक PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) ले जाना होगा। जीपैट हाल टिकट के बिना परीक्षा हाल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन मास्टर्स इन फार्मेसी (MPharm) सीटों पर प्रवेश के लिए किया जाएगा।
Also read MAH MBA CET Final Answer Key: एमएएच एमबीए सीईटी फाइनल आंसर की जारी, रिजल्ट जल्द
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, जीपीएटी 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 125 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होंगे और परीक्षा हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। जीपैट 2025 रिजल्ट की घोषणा 25 जून तक की जाएगी।
जीपैट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने में किसी भी तरह की समस्या होने पर हेल्पडेस्क फोन नंबर: +917996165333 पर सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनबीईएमएस की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
GPAT Admit Card Download 2025 Link: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके जीपैट हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध GPAT एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और जीपैट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी