Abhay Pratap Singh | December 5, 2025 | 02:50 PM IST | 5 mins read
एचएसएससी ग्रुप सी, डी परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) आज यानी 17 अक्टूबर को ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर HSSC ग्रुप सी, डी परिणाम 2024 देख सकते हैं।
इससे पहले, एचएसएससी ग्रुप सी परिणाम की घोषणा सोमवार को होने वाली थी, जिसे बुधवार तक के लिए टाल दिया गया। हरियाणा एचएसएससी ग्रुप सी, डी रिजल्ट मामले पर टिप्पणी करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ग्रुप सी और डी दोनों के परिणाम 17 अक्टूबर को घोषित किए जाने की घोषणा की थी।
एचएसएससी ग्रुप सी, डी परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। परिणाम देखने के समय परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को एचएसएससी भर्ती 2024 एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी। HSSC इन भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से 24,800 रिक्तियों को भरेगा।
एचटी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण परिणाम की घोषणा रोक दी गई। अधिकारियों ने कहा कि पंजाब और हरियाणा न्यायालय में दायर याचिका के कारण परिणामों में देरी हुई, जिसमें हरियाणा के निवासियों को 5 अतिरिक्त अंक देने की राज्य की नीति को चुनौती दी गई थी।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए पात्र होने के लिए न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
उम्मीदवार हरियाणा एचएसएससी ग्रुप सी, डी परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं: