Haryana HSSC Result 2024 (Out) Live: हरियाणा एचएसएससी ग्रुप सी, डी रिजल्ट जारी, स्कोर कार्ड @hssc.gov.in
Abhay Pratap Singh | December 5, 2025 | 02:50 PM IST | 5 mins read
एचएसएससी ग्रुप सी, डी परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) आज यानी 17 अक्टूबर को ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर HSSC ग्रुप सी, डी परिणाम 2024 देख सकते हैं।
इससे पहले, एचएसएससी ग्रुप सी परिणाम की घोषणा सोमवार को होने वाली थी, जिसे बुधवार तक के लिए टाल दिया गया। हरियाणा एचएसएससी ग्रुप सी, डी रिजल्ट मामले पर टिप्पणी करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ग्रुप सी और डी दोनों के परिणाम 17 अक्टूबर को घोषित किए जाने की घोषणा की थी।
एचएसएससी ग्रुप सी, डी परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। परिणाम देखने के समय परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को एचएसएससी भर्ती 2024 एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी। HSSC इन भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से 24,800 रिक्तियों को भरेगा।
एचटी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण परिणाम की घोषणा रोक दी गई। अधिकारियों ने कहा कि पंजाब और हरियाणा न्यायालय में दायर याचिका के कारण परिणामों में देरी हुई, जिसमें हरियाणा के निवासियों को 5 अतिरिक्त अंक देने की राज्य की नीति को चुनौती दी गई थी।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए पात्र होने के लिए न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
HSSC Group C, D Results 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार हरियाणा एचएसएससी ग्रुप सी, डी परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां ग्रुप सी, डी परिणाम लिंक देखें।
- अब आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
- एचएसएससी ग्रुप सी, डी परिणाम 2024 पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी