NEET MDS 2025 Registration: नीट एमडीएस रजिस्ट्रेशन आज से natboard.edu.in पर शुरू, अंतिम तिथि 10 मार्च
Abhay Pratap Singh | February 18, 2025 | 12:12 PM IST | 2 mins read
NEET MDS 2025 परीक्षा भारत के 259 डेंटल कॉलेजों में लगभग 6,228 मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
Predict your admission chance in top medical college based on NEET MDS score.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज यानी 18 फरवरी को नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी 2025 (NEET MDS 2025) के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से नीट एमडीएस 2025 रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
नीट एमडीएस पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई है। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार 14 मार्च से 17 मार्च तक नीट एमडीएस आवेदन में आवश्यक सुधार कर सकेंगे। वहीं, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान में करेक्शन के लिए फाइनल एडिट विंडो 27 से 31 मार्च, 2025 तक खुली रहेगी।
NEET MDS 2025 पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक के पास बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही, एनबीईएमएस द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार, कैंडिडेट ने 31 मार्च 2025 को या उससे पहले अनिवार्य रूप से 12 महीने की इंटर्नशिप पूरी की हो।
Also read AKTU Admit Card 2025: एकेटीयू यूजी, पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड aktu.ac.in पर जारी
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, नीट एमडीएस 2025 परीक्षा 19 अप्रैल को और एडमिट कार्ड 15 अप्रैल को जारी किया जाएगा। एमडीएस रिजल्ट 2025 की घोषणा 19 मई तक की जाएगी। नीट एमडीएस प्रवेश परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए आगामी काउंसलिंग राउंड में भाग लेना होगा।
NEET MDS 2025 परीक्षा तीन घंटे की अवधि में सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में 240 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
NEET MDS 2025 परीक्षा भारत के 259 डेंटल कॉलेजों में लगभग 6,228 मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।। ये सीटें 50% अखिल भारतीय कोटा (AIQ), 50% राज्य कोटा, और डीम्ड या केंद्रीय विश्वविद्यालयों, ESIC संस्थानों और निजी विश्वविद्यालयों में सीटों के तहत आवंटित की जाती हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी