एलन के 19 छात्र टॉप-50 में और 39 छात्र टॉप-100 में हैं। इनमें से 30 छात्र क्लासरूम प्रोग्राम से और 9 छात्र डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन टेस्ट सीरीज से हैं। वहीं, कोटा के एक अन्य संस्थान मोशन एजुकेशन के 7 छात्र भी टॉप-100 में शामिल हैं।
Press Trust of India | June 15, 2025 | 05:42 PM IST | 1 min read
22.09 लाख उम्मीदवारों में से 12.36 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए। यह संख्या पिछले साल के 13.15 लाख उम्मीदवारों से कम है।
Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.
Try Now
कोटा: राजस्थान के कोचिंग हब कोटा में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रशिक्षण केंद्र एलन करियर इंस्टीट्यूट के चार छात्रों ने नीट-यूजी 2025 में शीर्ष-10 रैंक हासिल की है, जिसके परिणाम शनिवार (14 जून) को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित किए गए।
NEET 2024: College Predictor | Cutoff (OBC, SC, ST & General Category)
NEET 2024 Admission Guidance: Personalised | Study Abroad
NEET 2025: Syllabus | Most Scoring concepts | NEET PYQ's (2015-24)
एलन करियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने कहा कि संस्थान के कुल 39 छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के शीर्ष-100 में स्थान मिला है।
एलन की मृणाल झा ने नीट में अखिल भारतीय स्तर पर 4वीं रैंक हासिल की, जबकि आशी सिंह महिला टॉपर्स में दूसरे स्थान पर रहीं। एलन के दो और छात्र टॉप-10 में शामिल हैं- केशव मित्तल (7वीं रैंक) और भव्य चिराग झा (8वीं रैंक)।
एलन के 19 छात्र टॉप-50 में और 39 छात्र टॉप-100 में हैं। इनमें से 30 छात्र क्लासरूम प्रोग्राम से और 9 छात्र डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन टेस्ट सीरीज से हैं। वहीं, कोटा के एक अन्य संस्थान मोशन एजुकेशन के 7 छात्र भी टॉप-100 में शामिल हैं।
22.09 लाख परीक्षार्थियों में से 12.36 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। यह संख्या पिछले साल के 13.15 लाख उत्तीर्ण उम्मीदवारों से कम है। हालांकि, पिछले साल परीक्षार्थियों की संख्या भी 23.33 लाख से अधिक थी।
एनटीए हर साल मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट आयोजित करता है। एमबीबीएस पाठ्यक्रमों के लिए कुल 1,08,000 सीटें उपलब्ध हैं। नीट यूजी 2025 के टॉपर महेश कुमार हैं जिन्होंने परीक्षा में 686 अंक हासिल किए हैं।
नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार नीट रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। एनटीए ने नीट यूजी 2025 फाइनल आंसर की पीडीएफ सुबह ही जारी है।
Santosh Kumar