UPSC CMS 2026: यूपीएससी सीएमएस के लिए रजिस्ट्रेशन upsconline.nic.in पर शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | March 12, 2026 | 10:59 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी द्वारा संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा प्रत्येक वर्ष विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों और सेवाओं के लिए चिकित्सा प्रोफेशनल्स की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (सीएमएस) 2026 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2026 तक है।
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त, 2026 को 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त, 1994 से पहले नहीं हुआ होना चाहिए। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा के सामान्य ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी उप-कैडर में चिकित्सा अधिकारी ग्रेड के लिए, ऊपरी आयु सीमा 1 अगस्त, 2026 को 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयोग द्वारा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
UPSC CMS 2026: शैक्षणिक योग्यता
यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एमबीबीएस की फाइनल परीक्षा के लिखित और प्रैक्टिकल दोनों भाग उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। एमबीबीएस के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं। हालांकि, उन्हें चयन के अंतिम चरण से पहले एमबीबीएस की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण करने का सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा।
UPSC CMS 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
यूपीएससी सीएमएस भर्ती के लिए उम्मीदवारों (महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग जाति के उम्मीदवारों को छोड़कर, जिन्हें शुल्क भुगतान से छूट दी गई है) को संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2026 में उपस्थित होने के लिए 200 रुपये का परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर/रुपे/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई के माध्यम से करना होगा।
UPSC CMS 2026: स्क्राइब विवरण
जिन उम्मीदवारों ने स्क्राइब (लेखक) का उपयोग करने का विकल्प चुना है, वे परीक्षा की तिथि से 7 दिन पहले तक लेखक बदलने का अनुरोध कर सकते हैं। यह अनुरोध upsconline.nic.in के माध्यम से जमा किया जाना चाहिए। अनुरोध की समीक्षा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी और उम्मीदवार को उसी अनुसार सूचित किया जाएगा।
UPSC CMS 2026 Exam Date: परीक्षा विवरण
यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा तिथि से सात 7 दिन पहले स्क्राइब बदलने का विकल्प चुना है, उन्हें परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले ई-एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
ई-एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट upsconline.nic.in पर उम्मीदवारों द्वारा डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। कोई भी एडमिट कार्ड डाक या ईमेल द्वारा नहीं भेजा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी